बड़कुले: गोबर के वो खिलौने, जिनमें बचपन और परंपरा दोनों बसते हैं! 🌸✨

क्या आपने भी बचपन में दादी-नानी के साथ मिलकर बड़कुले (गुलरिया) बनाए हैं? गाय के गोबर से बने ये छोटे-छोटे ढाल, तलवार और सूरज-चाँद सिर्फ कलाकृति नहीं, बल्कि होलिका माता का ‘दहेज’ माने जाते हैं।

🔥 होलिका दहन में इन्हें अर्पित करना घर की नकारात्मकता को दूर करने और सुख-समृद्धि लाने का प्रतीक है।होली से कुछ दिन पहले गाय के गोबर से छोटे-छोटे खिलौने बनाए जाते हैं जिन्हें ‘बड़कुले’ या ‘भरभोलिया’ कहते हैं।

प्रतीकों का अर्थ:

ढाल और तलवार: बुरी शक्तियों से रक्षा के प्रतीक।

सूरज और चाँद: सुखद भविष्य और निरंतरता के प्रतीक।

वैज्ञानिक पहलू:
होलिका दहन में गोबर के उपलों और बड़कुलों का जलना वातावरण को शुद्ध करने और हानिकारक कीटाणुओं को नष्ट करने में मदद करता है।

भाई-बहन का प्रेम:
कई जगह बहनें अपने भाइयों की नजर उतारने के लिए बड़कुले की माला का प्रयोग करती हैं

#HoliTraditions #Badkule #IndianCulture #VocalForLocal #Holi2024 #Memories

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *