भिलाई # सीजी। भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई जिला का गठन किया गया। संगठनहित में बेहतर काम करने वालों को अब नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। शीतल साहू को प्रशिक्षण प्रमुख का दायित्व संगठन ने सौंपा है।
बता दें कि भिलाई जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने युवा मोर्चा टीम की कार्यकारिणी घोषित की। जेवरा मंडल अध्यक्ष घनश्याम साहू की अनुशंसा पर दो बार के युवा मोर्चा अध्यक्ष शीतल कुमार साहू को नवीन दायित्व जिला प्रशिक्षण प्रमुख बनाया गया। इस घोषणा से कार्यकर्ता में उत्साह देखने को मिला। शीतल ने कहा कि राष्ट्र प्रथम संगठन सर्वोपरि के उद्देश्य से अपने दायित्व का निर्वहन करके संगठन के उम्मीदों पर खरा उतरूंगा।
