भिलाई #सीजी। दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम संबंध में विवाद के चलते एक युवती की हत्या कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक, 17 अप्रैल को पुलिस को एक युवती की संदिग्ध मौत की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपी कार्तिक राम साहू, उम्र 27 साल, निवासी बालोद, अपनी परिचित युनेश्वरी वर्मा को पुलगांव के किराये के कमरे से सुभाष नगर, पद्मनाभपुर स्थित अपने कमरे में लेकर आया था। यहां दोनों के बीच प्रेम संबंध को लेकर संदेह और विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपी ने गला दबाकर युवती की हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया गया है। इस मामले में 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच जारी है। घटनास्थल से पुलिस ने जरूरी साक्ष्य भी जुटाए हैं और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *