बलरामपुर #सीजी। रामानुजगंज जिले के बरियों थाना राजपुर क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जमीन विवाद ने एक महिला की जान ले ली। मृतका राजो बाई, उम्र 55 वर्ष, अपने घर में थीं, तभी 15 अप्रैल की शाम आरोपियों ने जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि सभी आरोपी मिलकर घर पहुंचे और हिस्सा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्का और पैर से मारपीट करने लगे।

इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, लेकिन घटना के बाद महिला की तबीयत लगातार बिगड़ती गई। अगले दिन हालत और गंभीर हुई और शाम होते-होते महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि मारपीट, मानसिक तनाव और डर की वजह से ही उनकी मौत हुई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की और पोस्टमार्टम के बाद यह पाया गया कि आरोपियों की मारपीट के चलते ही महिला की मौत हुई।

इसके बाद धारा 191(2),190, 332 (3), 103 (1) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में संजय मानिकपुरी, उसकी पत्नी परमेश्वरी उर्फ पनेसरी, सरस्वती उर्फ बुधो, राजकुमारी उर्फ जुईया, चैतू मानिकपुरी और फुलकुंवर शामिल हैं।

  • आरोपी :
  • संजय मानिकपुरी पिता रामभरोष मानिकपुरी उम्र 31 वर्ष जाति पनिका निवासी सिथमा
  • परमेश्वरी उर्फ पनेसरी पति संजय मानिकपुरी उम्र 28 वर्ष निवासी सिथमा चौकी बरियों
  • सरस्वती उर्फ बुधो पति सियाराम उम्र 40 वर्ष निवासी भेलवाडीह थाना बलरामपुर छ.ग.।
  • राजकुमारी उर्फ जुईया पति चैतू मानिकपुरी उम्र 45 वर्ष निवासी रजपुरी थाना सिटी कोतवाली अंबिकापुर छ.ग.।
  • चैतू मानिकपुरी पिता स्व. सुधीर मानिकपुरी उम्र 45 वर्ष निवासी रजपुरी थाना सिटी कोतवाली अंबिकापुर छ.ग.।
  • फुलकुंबर पति मौहन मानिकपुरी उम्र 50 वर्ष जाति पनिका निवासी कोटा गहना थाना राजपुर जिला बलरामपुर छ.ग.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *