न्यूज डेस्क। नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया बैन के विरोध में हजारो युवा और स्कूली छात्र सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को युवाओं ने संघीय संसद का घेराव कर सड़कों पर जमकर उत्पात मचाया। जेन जी प्रोटेस्ट के नाम से हो रहे इस प्रदर्शन में अब 9 लोगों की मौत की खबरें सामने आ रही हैं। वही 42 लोग घायल भी हो चुके हैं।
युवाओं द्वारा पहले शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की ठानी गई थी। लेकिन जब पुलिस ने उन पर अश्रु गैस छोड़े तो मामला बिगड़ गया। युवा आक्रोशित हो गए।
रिपोर्ट के अनुसार, हजारों युवाओं ने मैतीघर और बानेश्वर इलाके में प्रदर्शन किया क्योंकि नेपाल की सरकार ने फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स सहित 26 सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बैन लगा दिया है।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *