नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा आयोजित राज्य आधिकारिक मीटिंग में सीएम के पति की उपस्थिति विवादों का विषय बन गई है। दिल्ली आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बैठक में सीएम के पति की उपस्थिति को लेकर विरोध किया है। आमआदमी पार्टी के दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इसे पूर्ण तरीके से असंवैधानिक करार दिया है।
उन्होंने सोशल मीडिया में एक तस्वीर के साथ पोस्ट साझा की है जिसमें उन्होंने लिखा है कि दिल्ली की सरकार भी फुलेरा के पंचायत की तरह हो गई है। जैसे फुलेरा की पंचायत में महिला प्रधान के पति प्रधान की तरह कार्य करते थे। आज दिल्ली में सीएम के पति आधिकारिक मीटिंग पर बैठ रहे हैं।
हमने पहले भी बताया था कि सीएम आले पति आधिकारिक मीटिंग में बैठते हैं, अधिकारियों के साथ मीटिंग और इंस्पेक्शन करते हैं। ये पूरी तरह से असंवैधानिक है। देश की राजधानी में प्रजातंत्र और संविधानिक व्यवस्था का इस तरह मजाक बनाया जा रहा है।
परिवारवाद पर पानी पी-पी कर कांग्रेस को गालियों देने वाली भाजपा बताये- ये परिवारवाद नहीं है तो क्या है ?
क्या दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी की मुख्यमंत्री के पास कोई ऐसा कार्यकर्ता नहीं बचा है जिसपर वो भरोसा कर सकें ?
https://twitter.com/Saurabh_MLAgk/status/1964663801627947355/photo/4
