नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने इस बार नवरात्रि और दशहरा के मौके पर होने वाले रामलीला कार्यक्रम के लिए
आयोजकों 1200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया है। इससे रामलीला आयोजकों में हर्ष की लहर है। इसके अलावा अब आयोजकों को बिजली मीटर लगाने के लिए केवल 25 प्रतिशत की सिक्योरिटी राशि ही जमा करनी होगी।
सरकार आयोजक समितियों के लिए साफ-सफाई, फॉगिंग, पानी के टैंकर, स्वास्थ्य सुविधाएं, एंबुलेंस, शौचालय, फायर टेंडर, पार्किंग, सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन की भी पूरी व्यवस्था करेगी। आयोजकों को सभी प्रकार की एनओसी एक ही स्थान से मिल सकेगी।

#newdelhi #ramlila

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *