गौरेला पेंड्रा मरवाही, 14 मार्च 2026

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा परिपत्र जारी कर शाला संचालन के लिए समय निर्धारण किया गया है। 16 मार्च से प्रातः 7.30 बजे से 11.30 बजे तक कक्षाएं लगेंगी। इस आशय का परिपत्र सभी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य शासकीय हाई एवं हायर सेकण्डरी स्कूल और प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला को जारी कर दिया गया है। परिपत्र में कहा गया है कि 16 मार्च से सुबह प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ हो रही है। अतः केन्द्रीकृत समय सारिणी में दिये गए समयानुसार उक्त परीक्षाएं संचालित करने हेतु जिले की समस्त शालाएं प्राथमिक से लेकर उच्चततर माध्यमिक तक 16 मार्च से प्रातः 7.30 बजे से 11.30 बजे तक लगाने के निर्देश दिए जाते है। प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालयों एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की परीक्षा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार संचालित होगी। यह आदेश जिले की समस्त अशासकीय शालाओं पर भी लागू होगा तथा बोर्ड की परीक्षाएं एवं मूल्यांकन कार्य इस आदेश से प्रभावित नहीं होंगे। शेष निर्देश यथावत रहेंगे।

#Chhattisgarh #CGNews #chhattisgarhNews #CG

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *