रायपुर # सीजी। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के ललितपुर के पास हुए सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसे में उन्हें पैर और कमर में चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार किरण देव अपने परिवार के साथ बाबा बागेश्वर धाम के दर्शन के लिए गए थे। इसी दौरान यूपी ललितपुर के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

चिकित्सकों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उनका उपचार चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *