दुर्ग # सीजी। चक्रवाती तूफान की आशंका के बीच दुर्ग जिले के विद्यार्थियों को दो दिन स्कूल नहीं जाना होगा। जिला शिक्षा विभाग ने 29 और 30 अक्टूबर को जिले के सभी संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। यह आदेश कलेक्टर के अनुमोदन के बाद जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर ने जारी किया है।
जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त और बीएसपी के स्कूलों पर लागू होगा। इसमें प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर के विद्यालय शामिल हैं।
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लिया गया फैसलामौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी से अति भारी बारिश होने की आशंका है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं, कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।
मौसम संबंधी चेतावनी में दुर्ग के अलावा बालोद, बलौदाबाजार, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, कांकेर, महासमुंद, नारायणपुर, रायपुर और सुकमा जिले भी शामिल हैं।
