भिलाई # सीजी। पावर हाउस फ्लाईओवर से गिरी युवती, मौत की वजह पर संशयभिलाई के पावर हाउस फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह दर्दनाक घटना सामने आई। खुर्सीपार निवासी 21 वर्षीय पूनम अहिरवार फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। गंभीर हालत में उसकी मौत हो गई। घटना छावनी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, पूनम सुबह घर से टहलने के लिए निकली थी। उसने अपने पिता को वॉक पर जाने की बात बताई थी। बताया गया है कि वह लंबे समय से मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थी और एम्स अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।युवती फ्लाईओवर से नीचे किन परिस्थितियों में गिरी, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस इस संभावना की भी जांच कर रही है कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ा था या घटना के पीछे कोई अन्य कारण था। अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि उसने जानबूझकर छलांग लगाई थी।

सूचना मिलने पर छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *