Mumbai| महाराष्ट्र की एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने आज मीडिया में मराठी भाषा को लेकर कहा कि मुझे बहुत चिंता हो रही है कि देवेन्द्र जी पर किसका दबाव है। बहुत सारे राज्यों ने ऐसा नहीं किया है चाहे वह गुजरात , तमिलनाडु, ओडिशा, केरला कई राज्य है? जिन्होंने हिन्दी को लागू नहीं किया है। पहली बार इतिहास में ऐसा होगा कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री मराठी को कम दिखा रहा है हिन्दी को ज्यादा दिखा रहा है।

हिन्दी के बारे में जितना मान है, उतना ही मान हमारा मराठी, कन्नड़, तेलगु से हैं। हर भाषा का सम्मान करना हमारी संस्कृति है, लेकिन इन्हीं संस्कारों में किसी भाषा को कम दिखाना इससे मुझे आपत्ति है। जिस राज्य की माई बोली मराठी है। उस माई से आप ऐसा क्यों कर रहे हैं। यह मराठी महाराष्ट्र की मां है।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *