भिलाई# सीजी। पुलिस ने खेल मैदानों और परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े वाहनों को निशाना बनाने वाले एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं।

मामला 30 नवंबर 2025 का है, जब सेक्टर-7 भिलाई में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान खड़ी गाड़ियों से तीन मोबाइल, कार की चाबी और अन्य सामान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस मामले में भिलाई नगर थाने में अपराध क्रमांक 663/2025 धारा 303(2) BNS के तहत प्रकरण कायम कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि खेल मैदानों और विभिन्न परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों से लगातार मोबाइल चोरी की घटनाएं हो रही हैं। सतत निगरानी और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही शुभम श्रीवास को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह स्कूटी और अन्य वाहनों की डिक्की से मोबाइल, पर्स, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड चोरी करता था। इतना ही नहीं, वह चोरी किए गए मोबाइल को सामान्य लॉक पैटर्न के जरिए अनलॉक कर संबंधित बैंक खातों से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *