भिलाई। भट्टी पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से अल्प्राजोलम टेबलेट की बिक्री और परिवहन कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1650 नग प्रतिबंधित टेबलेट जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक 24 फरवरी की रात लगभग 11:56 बजे सूचना मिली कि सेक्टर 01 स्थित पंप हाउस के पास दो व्यक्ति प्रतिबंधित दवा की बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदेहियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1650 नग अल्प्राजोलम टेबलेट बरामद हुई।मामले में अपराध क्रमांक 33/2026 के तहत धारा 22 (c) एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

  • गिरफ्तार आरोपी : सागर सिंह राजपूत (21), निवासी वार्ड 18, सेक्टर 03, भिलाई। अतुल यादव (20), निवासी वार्ड 6/F, सेक्टर 01, भिलाई
  • दोपहिया जब्त : पुलिस ने आरोपियों के पास से एक दोपहिया वाहन भी जब्त किया है, जिसका उपयोग कथित तौर पर परिवहन में किया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *