दुर्ग पुलिस की STF टीम को पश्चिम बंगाल भेजकर IB एवं BSF के सहयोग से किया गया डिपोर्ट

भिलाई # सीजी। दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में अवैध रूप से निवासरत विदेशी नागरिकों की पहचान एवं सत्यापन के लिए की जा रही कार्रवाई के दौरान रीना अख्तर, बांग्लादेशी नागरिक की भारत में अवैध रूप से निवासरत होने की जानकारी सामने आई।

प्रकरण में आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत दुर्ग पुलिस की STF टीम को पश्चिम बंगाल भेजा गया। वहां इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) एवं सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सहयोग से समन्वित कार्रवाई करते हुए 23 अक्टूबर 2026 को रीना अख्तर को नियमानुसार भारत से डिपोर्ट किया गया।

इसके अतिरिक्त, संबंधित महिला द्वारा आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं अन्य भारतीय दस्तावेज प्राप्त किए जाने के संबंध में उनके सत्यापन तथा नियमानुसार निरस्तीकरण हेतु संबंधित विभागों के समक्ष आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इसका उद्देश्य अवैध रूप से प्राप्त दस्तावेजों के दुरुपयोग को रोकना तथा भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति की आशंका को कम करना है।

दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में अवैध रूप से निवासरत विदेशी नागरिकों की पहचान, दस्तावेजों के सत्यापन तथा संबंधित विभागों एवं केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई निरंतर की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *