भिलाई # सीजी। सेक्टर-05 निवासी प्राची ने सुपेला थाना में स्कूटी चोरी की 10 नवंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि वह अपने घर का सामान लेने स्कूटी क्रमांक CG 07 BU 8781 से सुपेला आई थी। उसने अपनी स्कूटी घड़ी चौक के पास खड़ी की और बाजार चली गई। लगभग रात्रि 8 बजे वापस लौटने पर स्कूटी निर्धारित स्थान पर नहीं मिली। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्कूटी चोरी कर ली गई थी।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1593/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना एवं वाहन की पतासाजी के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सुनील कुमार की पहचान कर घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
- आरोपी का नाम : सुनील कुमार महार, उम्र 21 वर्ष, निवासी रमन मोहल्ला, उड़िया पारा, थाना सुपेला।
