न्यूज डेस्क। नवाज शरीफ के बेटे की शादी में उनकी बहु ने भारतीय डिजाइनर सव्यसाची का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना है। जो करोड़ो रूपए का है। यह शादी का यह लहंगा सोशल मीडिया में बहस का मुद्दा बन गया है। पाकिस्तान की आम जनता यह सवाल उठा रही है कि जहां पूरा देश दाने दाने का मोहताज है वहां इन नेताओं के बच्चे करोड़ों के कपड़े पहन रहे हैं। साथ ही भारतीय डिजाइनर से कपड़े बनवाने को लेकर उन्हें देशभक्ति के लिए भी ट्रोल किया जा रहा है।
