नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ योजना के लिए टेंडर जारी कर दिया है। अब सहेली स्मार्ट कार्ड के जरिए महिलाएं पहले से ही मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ उठा सकेंगी और कंडक्टर के पास बार-बार जाने से राहत मिलेगी।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने सहेली स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है और सरकार की कोशिश है कि यह प्रक्रिया 15 अगस्त तक पूरी कर ली जाए। दिल्ली सरकार चाहती है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी की सभी महिलाओं को इस सुविधा का तोहफा दिया जाए ताकि उन्हें डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा में कोई दिक्कत न हो।
