उज्जैन। उज्जैन के महाकालेश्वर में भी भक्तों के साथ धोखाधड़ी करने वाले ठगों के कारनामें चरम सीमा पर हैं। कुछ ऐसा ही मामला उज्जैन के महाकालेश्वर भक्त निवास को लेकर आया है, कई भक्त इस स्थान पर रूकने के लिए आते हैं। भक्त निवास के नाम पर 7 फर्जी वेबसाइटें बनी हुईं थीं, जिस पर उज्जैन प्रवास करने वाले लोग online पेमेंट कर अग्रिम बुकिंग कराते थे, लेकिन जब लोग उज्जैन पहुंचते थे तो पता चलता था कि उनके नाम से वहां कोई बुकिंग नहीं हुई है और वह online धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। बार-बार उज्जैन पुलिस को मिल रही शिकायतों के बाद जब पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने मामले की जंाच की तो पता चला कि उज्जैन भक्त निवास की बुकिंग के नाम पर सोशल मीडिया में 7 फर्जी वेवसाइट उपलब्ध हैं जो लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रही हैं। फिलहाल पुलिस ने इन फर्जी वेबसाइट्स को बंद करा दिया है एवं उज्जैन यात्रा करने वाले भक्तों से ऐसी फर्जी वेबसाइट्स पर online Booking न करने का अनुरोध किया है।
पुलिस इस जांच में लगी है कि उक्त वेबसाइट का संचालन किनके द्वारा किया जा रहा था। इसके साथ ही आगे इस तरह की वेबसाइट फिर से डेवलप न हो इसकी भी साइबर निगरानी रखी जा रही है।
