पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक महिला को खदान में 2.69 कैरेट का कच्चा हीरा मिला है। जिसे अब नीलामी में रखा जाएगा। महिला को इस हीरे के बदले कई लाख रुपये मिल सकते हैं। अधिकारी अनुपम सिंह ने हीरे का निरीक्षण कर उसे जमा करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसे निर्धारित नियमों के अनुसार नीलामी में रखा जाएगा। सिंह ने बताया कि नीलामी से प्राप्त राशि सरकारी रॉयल्टी और करों की कटौती के बाद महिला को सौंप दी जाएगी। हीरे की सही कीमत अभी पता नहीं चल पाई है। पन्ना में कई आम लोग भी सरकारी अनुमति से छोटी खदानें लीज पर लेते हैं और हीरे खोजने का काम करते हैं। सावित्री सिसोदिया उन्हीं में से हैं।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *