झांसी। स्कूल और ट्रेन की बसों में बच्चों को अक्सर आपने विंडो सीट के लिए लड़ते देखा होगा, लेकिन बच्चों की जगह बड़े ऐसी हरकत पर उतर आए तो यह बचकाना ही लगता है।
कुछ ऐसा ही वाकया वंदे भारत ट्रेन में विंडो सीट को लेकर हो गया। जब मध्य प्रदेश के झांसी के बबीना से बीजेपी विधायक राजीव सिंह को वंदे भारत में पत्नी और बच्चे के साथ सफर करने के दौरान विंडो सीट नहीं मिली। विधायक जी का सीट नंबर 8 था उनकी पत्नी और बेटे की सीट का नंबर 50 और 51 था। यात्री राजप्रकाश की सीट का नंबर 49 था।

विधायक पत्नी के साथ सीट नंबर 49 में बैठना चाहते थे इसी के लिए उन्होंने उस यात्री से सीट बदलने का अनुरोध किया, पर यात्री विंडो सीट के चक्कर में सीट बदलने के लिए तैयार नहीं था। इसी बात से बिफरे विधायक जी के समर्थकों ने झांसी स्टेशन पर उस यात्री से मारपीट की। जिससे उसकी नाक में फ्रेक्चर हो गया है।
