पीलीभींत। पीलीभींत के हजारा क्षेत्र में सोमवार को सिख धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें हजारा क्षेत्र के 4 गांवों के 61 परिवारों ने सिख धर्म वापसी की। गौरतलब को कि नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित हजारा क्षेत्र के गांवों में धर्म परिवर्तन की कई शिकायतें मिलती रहती हैं। इसी के तहत राष्ट्रीय सिख धर्म संगठन ने सभा का आयोजन कर यहां के लोगों को सिख धर्म गहराइयों से जानकारी दी। इसके बाद सोमवार को इन गांवों के 61 परिवारों ने फिर से सिख धर्म में अपनी वापसी की।

इस मौके पर भारतीय सिख संगठन के जसवीर सिंह विर्क ने बताया कि 4 गांवों के 61 परिवारों से 500लोगों ने अपने धर्म में वापसी की है अब वह किसी प्रलोभन में आकर अपना धर्म परिवर्तन नहीं करेंगे।इस दौरान विभिन्न गुरुद्वारों से सिख धर्म कई लोग उपस्थित रहे।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *