लखनऊ। एक महिला को झूठे मामले में अपने विरोधियों को फंसाना उल्टा पड़ गया। महिला ने अपने विरोधियों पर गैंगरेप और एससीएसटी का झूठा मुकदमा दायर किया था। अब लखनऊ की एससीएसटी पीठ ने महिला पर दो लाख रुपए का जुर्माना ठोकते हुए उसे साढ़े सात साल की कैद की सजा सुनाई है। यह कार्रवाई न्यायधीश विवेकानंद शरण त्रिपाठी द्वारा सुनाई गई है।
बाराबांकी में रहने वाली महिला रेखा देवी ने 2021 में यह केस दर्ज कराया था जिसकी सुनवाई अब हुई है। उसने जैदपुर निवासी राजेश और भूपेश नामक व्यक्ति पर आरोप लगाया था। कोर्ट ने महिला को जुर्माने की आधी रकम फर्जी मुकदमें में फंसाए गए राजेश को देने का आदेश दिया है।
