वृंदावन। वृंदावन के बंदरों से यहां आने वाले श्रद्धालु हमेशा परेशान रहते हैं। कभी यह फोन चुरा लेते हैं तो कभी ये टोपी, मोबाइल, बैग, खाने-पीने की चीजें छीनकर श्रद्धालुओं को परेशान करते रहते हैं। इनकी शरारत भरी वीडियों आपको सोशल मीडिया में देखने को मिल जाएंगी। बंदरों की इन्हीं शरारतों ने अब एक बड़ी घटना को अंजाम दे दिया है।
एक बंदर ने यहां दर्शन करने आई एक महिला श्रद्धालु से 20 लाख रुपये के हीरे के गहने चुरा लिए। ये घटना उस समय हुई जब अलीगढ़ का एक परिवार मंदिर में पूजा अर्चना करके वापस लौट रहा था। बंदर ने महिला के गहने छीनकर आसपास के इलाके में भाग गया। स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आठ घंटे की कड़ी मेहनत के बाद गहनों का पता लगया। बंदर ने इन गहनों को छतों पर फेंक दिया था।
ये घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

https://www.instagram.com/reel/DKj4qg-Pa58/?utm_source=ig_web_button_share_sheet&igsh=aTN0a2R6MTFvZDk5

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *