नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने विधायकों को मिलने वाली विधायक निधि को 15 करोड़ से घटाकर अब सिर्फ 5 करोड़ का कर दिया है। वार्षिक विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के नाम से हर साल विधायकों को 15 करोड़ रुपए स्थानीय विकास के लिए दिए जाते थे, लेकिन अब विधायकों को यह निधि 5 करोड़ रुपए ही मिलेगी।
इस निधि के द्वारा विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्र में होेने वाले विकास कार्य जैसे- सड़क, स्कूल, काॅलेज, अस्पताल, सामुदायिक भवन, तालाब, पार्क, पेयजल व्यवस्थाओं आदि का कार्य कराते हैं।
सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली यह निधि अनटाइड फंड के अंतर्गत आएगी। 2 मई को ली गई कैबिनेट बैठक में सभी मंत्रीमंडलों की सहमति से रेखा सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने अपने बजट से इस निधि के विशेष आवंटन रखा है। जिससे 2025-26 में विधायक अपनी निधि से विकास कार्य करा सकेंगे।
