नई दिल्ली। अब दिल्ली में आने वाली अपातकाल परिस्थितियों में दिल्लीवासियों की मदद करने के लिए दिल्ली सरकार 270 डीपीडीआरडीएफ के 270 जवानों की तैनाती करेगी। ये पहला मौका है जब दिल्ली के पास खुद के जवान हैं जो दिल्ली की सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। इससे पहले ऐसी परिस्थितियों पर भारतीय सेना की मदद ली जाती थी।

ये जवान दिल्ली की तीन प्रमुख जोन उत्तर दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और यमुना पार पर तैनात होंगे। यह यूनिट दिल्ली पुलिस की क्षमता को भी बढ़ाएगी। डीपीआरडीएफ दिल्ली पुलिस डिजास्टर रेस्पांस फोर्स  फ्रंट लाइन रेस्पांस टीम के रूप में कार्य करेगी। दिल्ली पुलिस के 270 जवानों की इस टीम में कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर तक के स्तर के अधिकारी शामिल किए जाएंगे।

यह जवान भूकंप, मकान ढहने, प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, बारिश, आगजनी में लोगों की मदद करेंगेे।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *