नई दिल्ली। दिल्ली को साफ-सुथरा बनाने के लिए अगले 20 दिन सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों के साथ बैठक की। सफाई अभियान के तहत सड़क की सफाई, पार्कों का रखरखाव और दिल्ली की दीवारों पर लगे अवैध पोस्टर हटाए जाएंगे। दिल्ली सरकार के विभिन्न विभाग, एमसीडी, डीएमडीसी और दिल्ली पुलिस इस अभियान में मिलकर काम करेंगी।
युद्ध स्तर पर सौन्दर्यीकरण
दिल्ली सचिवालय में बुलाई गई प्रेस वार्ता में बताया गया कि दिल्ली को सौन्दर्यीकरण के लिए यु़द्ध स्तर पर काम किया जाएगा। कई साल से जमीं गंदगी और अव्यवस्था को पूर्ण रूप से साफ किया जाएगा। सीएम ने कहा कि फुटपाथ, सड़कें, पार्क, सार्वजनिक स्थल सभी कचरा मुक्त होंगे। इसके साथ ही अगर सफाई व्यवस्था पर अगर कोई लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।
हटेगा फुटपाथों से अतिक्रमण
सीएम ने कहा कि सौन्दर्यीकरण के साथ पर्यावरण संरक्षण और प्रदूशण पर भी ध्यान दिया जाएगा। फुटपाथों में कचरा फैलाने और अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई होगी। पैदल चलने वालों के लिए साफ-सुथरे मार्ग बनाए जाएंगे।
सिंगल यूज प्लास्टिक बैन
मंदिरो, गुरुद्वारों, बाजारों में सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह से बंद करने के सख्त निर्देश दिए गए है। स्वच्छता में कोताही बरतने, नियम तोड़ने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी। इसके साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *