दिल्ली| दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार सुबह से शुरु हुई झमाझम बारिश और आंधी-तूफान ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह 3 बजे तेज रफ्तार से चली आंधी की वजह से कई पेड़ टूट गए, वहीं बिजली भी लंबे समय से बाधित है। दफ्तर जाने वाले लोगों को जलभराव की वजह से लंबे ट्रैफिक का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार सुबह काफी जोरदार आवाज में बादल गरजते रहे। इस दौरान द्वारिका के जाफरपुरा में एक मकान पर पेड़ गिरने की वजह 4 लोगों की मौत हो गई। इसमें एक 26 age महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। यह जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी।
वही ANI की एक सोशल मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Delhi International हवाई हड्डे का एक धातु का ढांचा इस आंधी-तूफान में गिर गया। 40 से अधिक फ्लाइट्स रद्ध हो गईं। वहीं 100 से अधिक उड़ानें देरी से चल रही हैं।
दिल्ली मौसम विभाग ने पहले से ही रेड अलर्ट जारी किया था। अगले कुछ घंटों में 70 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटे तेज रफ्तार से हवाएं चलने की भी जानकारी दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक भारत के उत्तरी और दक्षिणी राज्यों में अगले 24 घंटे में तेज रफ्तार आंधी-तूफान और बारिश होने की संभावना है। इसमें दिल्ली, पंजाब, उत्तर-प्रदेश, दक्षिण पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र-प्रदेश, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा शामिल हैं। दिल्ली में 4 मई तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। वहीं 5से 6 मई को भी शाम को आंधी तूफान चलने की संभावना जताई गई है।
take ANI 