नई दिल्ली | दिल्ली सरकार ने आज 400 बसों को हरी झंडी दिखाई। ये इलेक्ट्रिक बसें अब दिल्ली के नागरिकों के लिए सेवा में उपलब्ध रहेंगी। यह बसें 9 मीटर की छोटी सी बसें हैं जिन्हे दिल्ली इलेक्ट्रिकल विकल इंटरकनेक्ट देवी नाम दिया गया है। इन बसों को उन कॉलोनियों में चलाया जाएगा जहां से शहर के लिए कोई कनेक्टिविटी नहीं थी। इन बसों से कॉलोनीवासी मेट्रो स्टेशनों तक पहुंच सकेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केन्द्रीयमंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्श मलहो़त्रा, परिवहन मंत्री सिंह की उपस्थिति में बस को हरी झंडी दिखाई गई।इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि वह इस साल के अंततक राज्य के लोगों की सेवा में 2080 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराएंगी।
गौरतलब है कि लास्ट माइल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए इन बसों का संचालन किया जाएगा। इसके तहत लोग अपने घर से 500 मीटर की दूरी को तय करने के लिए भी इन बसों का उपयोग कर सकेंगे। ये बसें मेट्रो पर रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए किफायती मानी जा रही हैं। गाजीपुर, नागलोई, इस्टविनोद नगर से यह बसें चलेंगी।
ट्रैफिक रोकने बनेंगे टनल
गुरुग्राम की ओर जाने वाली शिवमूर्ति चौक के पास भयंकर जाम की समस्या को रोकने के लिए यहां टनल बनाया जाएगा। इसके अलावा अलीपुर से देहरादून जाने वाले क्षेत्र में भी जाम की समस्या के समाधान के लिए टनल बनाए जाने की योजना है। यह जानकारी परिवहन मंत्री हर्श मलहोत्रा ने दी।
