नई दिल्ली। “हिन्दू पलायन कर रहा रेखा गुप्ता जी मदद कीजिए।”, “यह मकान बिकाउ है।” ऐसे कुछ दर्जनों पोस्टर लेकर आज कुछ हिन्दू परिवार दिल्ली के सीलमपुर इलाके में प्रदर्शन करते नजर आए।
ANI की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार 17 अप्रैल को सीलमपुर इलाके में एक 17 वर्षीय नाबालिक लड़के की कुछ बदमाशों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। युवक दूध लेने के लिए घर से निकला था। इलाके पालम chouk पहुंचते ही कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने मामले की पूरी जानकारी ली। युवक की हत्या को लेकर क्षेत्र में काफी तनाव की स्थिति बनी हुई है।

मृतक के परिजन और इस इलाके में रहने वाले कुछ लोग अपने हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और प्रधानमंत्री से युवक के हत्यारें को जल्द से जल्द पकड़ने की गुहार लगाई। अपने हाथों में थामें पोस्टर में लोगों ने लिखा कि “मदद कीजिए हिन्दू पलायन कर रहा है।” “यह मकान बिकाउ है।” लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं। युवक की हत्या किन कारणों से हुई है इसके बारे में पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

मृतक युवक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है साथ ही आस-पास के क्षेत्रों के कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। इधर एएनआई को दिए एक बयान में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि 17 वर्षीय युवक कुणाल की हत्या की जांच को पुलिस कमिश्नर को सौंपी गई है। जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे। पुलिस अपना काम कर रही है। जल्द ही न्याय होगा।

युवक की हत्या को लेकर पुलिस़ द्वारा जानकारी दी गई है कि इसमें कोई लेडी डाॅन शामिल है। इसके अलावा एक अन्य आरोपी के होने की बात भी कही जा रही है।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *