नई दिल्ली। मानसून से पहले यमुना की सफाई को लेकर दिल्ली सरकार गंभीर नजर आ रही है। यमुना नदी से जुड़ने वाले नालों को दिल्ली की मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल ने आज निरीक्षण किया। नालों की सफाई कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने वजीराबाद सप्लीमेंट्री ड्रेन, बारापुला ड्रेन, सुनेहरी पुल ड्रेन, कुशक ड्रेन जैसे प्रमुख नालों का संयुक्त निरीक्षण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को यमुना नदी में गिरने वाले सभी बड़े 22 नालों का आधुनिक मशीनों द्वारा डिसिल्टिंग का काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इन नालों का निरीक्षण हर 15 दिनों में किया जा रहा है ताकि समयबद्ध और गुणवत्ता युक्त सफाई कार्य सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दोहराया कि हमारा लक्ष्य है कि दिल्ली को स्वच्छ और जलभराव मुक्त बनाया जाए।
