न्यूज डेस्क। बंद टूटी-फूटी घड़ियों को घर में न रखने की बात तो आप हमेशा ही सुनते आए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घड़ी पहनने की आदत आपका भाग्य चमका सकती है। कई एस्ट्रोलॉजरों को आप उनकी पॉडकास्ट या वीडियों में यह बाते सुनते देख सकते हैं। घड़ी पहनने से हम समय का महत्व समझते हैं। यही महत्वता हमारे सुख-सौभाग्य में वृद्धि करती है। जीवन में सकारात्मक उर्जा का वास होता है। दाएं हाथ में घड़ी पहनने से सफलता जल्दी मिलती हैै। आइए, हम भी आपको बताए कि कैसे रोजाना घड़ी पहनने की आदत कैसे आपका भाग्य चमका सकती है।
- घड़ी पहनने की आदत वास्तु अनुसार हमारे शनि ग्रह को भी मजबूत करता है।
- गोल या चौकोर आकार की घड़ी पहनना अच्छा माना जाता है।
- इसका रंग भी गोल्डन या सिलवर रहना बेहतर माना जाता है।
- वैज्ञानिक रूप की बात करें तो घड़ी एकाग्रता, सकारात्मकता, समय की महत्वता, लक्ष्य, जीवन में अनुकूलता लाती है।
- बहुत बड़े या बहुत छोटे आकार के डायल वाली घड़ी पहनने से बचना चाहिए। यह जीवन में असंतुलन को बढ़ावा देती हैं।
- रात में सोते वक्त घड़ी पहनने से बचें ये आपकी नींद को प्रभावित करते हैं।
- अकसर लोग यात्रा करने के दौरान घड़ी पहने ही सो जाते हैं, जो कि स्वास्थ्य के लिहाज से अनुकूल नहीं है।
- वास्तु नियमों के अनुसार, उपहार में घड़ी न तो लेनी चाहिए और न ही देनी चाहिए। यह दोनों प्रक्रिया आपका समय और भाग्य बिगाड़ सकती है।
दीवार घड़ी में वास्तु - दीवार घड़ी हमेंशा उत्तर या पूर्व में लगाना चाहिए।
- दीवार घड़ी गोल या वर्गाकार होनी चाहिए।
- इसके कांच में दाग-धब्बे या क्रैक नहीं होना चाहिए।
- समय-समय पर घड़ी में बदलाव करना अच्छा माना जाता है।
- पैंडुलम वाली घड़ी घर पर नहीं लगानी चाहिए। इसे बेडरूम में लगाने से विशेष रूप से बचें।
- ऐसा करने से आपका जीवन अत्याधिक दौड़-भाग वाला बन सकता है।
- दक्षिण, पश्चिम दिशा और दरवाजे पर घड़ी लगाने से बचना चाहिए।
