Bollywood| प्रियंका चोपड़ा हाॅलीवुड की एक फिल्म ‘द ब्लफ’ में समुद्री डाकू का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ हाॅलीवुड एक्टर कार्ल अर्बन काम करेंगे। प्रियंका ने अपने लुक से जुड़ी तस्वीरे सोशल मीडिया में साझा की हैं। प्रियंका ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘मिलिए ब्लड मैरी से। मां, रक्षक और समुद्री डाकू।’ यह फिल्म 25 फरवरी को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।
