बाॅलीवुड। नेहा कक्कड़ का एक दिन पहले कैंडी शाॅप गाना रिलीज हुआ है। गाने के रिलीज होते ही नेहा चर्चा में आ गई हैं जिसकी वजह उनके गाने का डांस स्टेप बताया जा रहा है। नेहा के इस लाॅलीपाप song में नेहा द्वारा किए गए डांस स्टेप को अश्लील बताया जा रहा है। नेटिजन्स नेहा के इस गाने की आलोचना कर रहे हैं और उन्हें देश की संस्कृति खराब करने का आरोप लगा रहे हैं। नेहा का यह गाना यूट्यूब पर एक दिन पहले ही रिलीज हुआ है। इसमें वह अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ नजर आ रही है। गाने को टोनी कक्कड़ ने ही प्रोड्यूस किया है।
बात करें आलोचनाओं की तो लोगों का कहना है कि इस तरह के अश्लील गाने देकर नेहा खुद अपना कैरियर बर्बाद कर रही हैं। कुछ लोग उन पर कोरियन स्टाइल की नकल करने का भी आरोप लगा रहे हैं।
