बाॅलीवुड। बाॅलीवुड ऐक्ट्रेस और भूषण कुमार की पत्नी दिब्या खोसला कुछ दिनों पहले अपने फैंस से सोशल मीडिया के थ्रू बातें की । आस्क मी एनीथिंग नाम के इस सोशल मीटिंग में दिब्या ने अपने कई फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक फैन ने जब उनसे पूछा कि क्या आपको बाॅलीवुड में रहकर बेचैनी महसूस नहीं होती तो इसके जवाब में दिब्या ने कहा कि बाॅलीवुड ऐसी जगह है जहां आपके आस-पास बहुत सारे मगरमच्छ होते हैं। ऐेसे में मैं बीच का रास्ता निकालती हूं। मुझे ऐसा लगता है कि सबसे जरूरी यह है कि आप ईमानदार रहो। एक फैंस के द्वारा तलाक के बारे में पूछे जाने पर दिब्या ने कहा कि उनका तलाक नहीं हुआ है कि लेकिन लोग ऐसा चाहते हैं कि यह हो।

#bollywood

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *