बाॅलीवुड। रणवीर सिंह की नई फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म रिलीज के पहले ही 24 घंटे में ही फिल्म की बुकिंग को जबर्दस्त रिस्पांस मिलता दिखाई दे रहा है। 2 दिसंबर को ही फिल्म की 1 करोड़ से ज्यादा रुपयों की एडवांस बुकिंग हो चुकी थी। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने तो रिलीज से पहले ही जोरदार रफ्तार पकड़ ली है। सिर्फ 24 घंटे में ही टिकटों की एडवांस सेल में 186ः का जबरदस्त उछाल देखा गया है।
आदित्य धर डायरेक्टेड यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म में रणवीर के साथ अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसी बड़ी स्टारकास्ट भी शामिल है।
#Dhurandhar #RanveerSingh #Bollywood #TrendingNow
