वृंदावन। युवा से लेकर बुजुर्गों के चहेते धार्मिक गुरु इंद्रेश महाराज दूल्हे राजा बन गए हैं। सोशल मीडिया में उनके घोड़ी चढ़े दूल्हे राजा के रूप की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं। अपने प्रवचनों से लोगों को जीवन का संदेश देने वाले महाराज इंद्रेश पूरे देश में काफी प्रसिद्ध हैं। उनके लाखों की संख्या में फाॅलोवर हैं। इंद्रेश महाराज की शादी 5 दिसंबर को है, लेकिन उनकी बारात आज यानि 3 दिसंबर से ही वृंदावन से निकल चुकी है। उनकी शादी हरियाणा की शिप्रा से होने जा रही है। यह शादी होटल ताज अमेर में आयोजित की जा रही है। वैदिक रीति-रिवाज से होने वाली इस शादी में देश भर के कई संत-महात्माओं के शामिल होने की जानकारी मिली है।
इस शादी में संत जगत से प्रसिद्ध धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम, देवकी नंदन ठाकुर, महाराज राजेन्द्र दास, पुंड्रीक स्वामी, शामिल होंगे। संगीतकार बी प्राक जो हमेशा से इंद्रेश महाराज निकटस्थों में जाने जाते हैं वह भी इस शादी में शामिल होंगे।

#indreshji #indreshupadhyayji #indreshjimaharaj #marriage

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *