न्यूज डेस्क। आज के इंटीरियर युग में घर में जितना कम से कम सामान हो घर को उतना ही बेहतर और खूबसूरत माना जाने लगा है। खुला घर और कम सामान सच में शांति का एहसास कराते हैं, लेकिन आज से 20 या 25 साल पहले की सजावट पर चलें तो आपको याद आएगा कि हर भारतीय घर में एक फूलदान और उस पर फूलों का गुलदस्ता सजा होता था। चाहे वह घर का शो केस हो, घर का कोना, डायनिंग या सेंटर टेबल के बीच का हिस्सा हर जगह पर खूबसूरत फूलों वाला फूलदान रखा होता था।
कई भारतीय फिल्मों में भी आप ने फूलों वाला गुलदस्ता देखा ही होगा। यह फूल हमारे जीवन में खुशियों और नई उर्जा का संचार करते हैं। फूलों के गुलदस्तें रखने के कई वैज्ञानिक और वास्तु कारकों के बारे में आज हम आपको बता रहे हैं।
बेहतर स्वास्थ्य देते हैं फूल
फूलों का गुलदस्ता ताजगी का एहसास दिलाता है। पुराने जमाने में वैद्यराज लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मरीज के कमरें में इसे रखने की सलाह देते थे। इन फूलों के गुलदस्तों को लेकर रिसर्च भी हो चुका है। यूनिवर्सिटी आफ साउर्थन कैलिफोर्निया में तो गुलदस्तों को लेकर बकायदा शोध किया गया है। कहा जाता है कि फूल लोगों को समय मापने और लक्ष्यों को ट्रैक करने में मदद करते हैं।
खुशियां लाते हैं गुलदस्ते
गुलदस्ते हमारी दो सबसे महत्वपूर्ण इंद्रियों को प्रभावित करते हैं जो दृष्टि और गंध। इससे हमारी भवनाएं मजबूत हो, मन खुश होता है और हम positive mood की ओर जाते हैं। तनाव कम करने और ताजगी महसूस करने में गुलदस्ता सबसे प्रभावी वस्तु माना जाता है। इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि गुलदस्तों की सुगंध हमें स्वच्छ हवा प्रदान करती है, जिसकी हमें जीने के लिए सबसे ज्यादा जरूरत होती है।
आर्टिफिशियल गुलदस्ते
यह लंबे समय तक टिकते हैं और ताजगी, सकारात्मक प्रभाव देते हैं। बजट फ्रैंडली होते हैं। ज्यादा रख-रखाव की जरूरत नहीं होती है। मार्केट में आजकल ऐसे इकोफ्रेंडली आर्टिफिशियल फ्लावर आ चुके हैं जो आपको सुगंध भी देते हैं। इसके साथ ही इनमें लगी colourfull lights इन्हें और आकर्षक बना देती हैं। सौर उर्जा से चलने वाले गुलदस्तों को गार्डन में लगाने का काफी Trends चल रहा है।
गुलदस्ता और वास्तु
वास्तु अनुसार गुलदस्तों को उत्तर-पूर्व की दिशा में रखा जाना चाहिए। वास्तु अनुसार पीले रंग के फूल घर में समृद्धि सकारात्मकता लाते हैं। वहीं लाल रंग के फूल नई उर्जा उत्साह का संचार करते हैं। चमेली, गुलाब, गुड़हल के गुलदस्तों को वास्तु में बेहद शुभ माना जाता है। सूखे मुरझाए फूलों को घर पर रखने से बचना चाहिए। यह घर में नकारात्मकता को बढ़ावा देते हैं। गुलाब का गुलदस्ता प्रेम को बढ़ावा देता है। वहीं नारंगी लिली आपके सूर्य ग्रह को मजबूत बनाता है। white lily, रजनीगंधा के गुलदस्ते शांति का प्रतीक होते हैं।
