न्यूज डेस्क। बढ़ती उम्र में महिलाओं का फैशन के साथ चल पाना काफी मुश्किल होता है। बच्चे, परिवार और office के बीच फैशन कब कंफर्ट में बदल जाता है पता ही नहीं चलता, लेकिन यह बात भी गलत नहीं है कि अगर आप अच्छे दिखते हैं तो आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। आत्मविश्वास होने की वजह से आप अपने सोच को बेहतर तरीके से लोगों के सामने रख सकते हैं और लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। तो आइए, जाने की 30 से 40 की उम्र में आप कैसे खुद सुंदर और आत्मविश्वासी बनें।
-ऐसे कपड़े का चुनाव करें जो आपको अच्छा महसूस कराने के साथ आप पर अच्छा लगे।
- ए लाइन कुर्ती, सादे रंग जैसे क्रीम, पिंक, स्काई ब्लू, नैवी ब्लू, ब्लैक पेस्टल कलर्स के कपड़े आपकी पर्सनालिटी काफी खूबसूरत और ताजा दिखाएंगे।
- आजकल आनलाइन सूट्स के सेट में आपको कुर्तियां तो सही साइज की मिलती हैं पर पैंट्स काफी तंग होते हैं जिन्हें पहनते ही फटने का डर होता है। इसलिए एक साइज बड़ी ड्रेस का चुनाव करें और कंफर्ट के हिसाब से इसे स्टिच करा लें। अच्छ्रे ब्रांड पर निवेश करें।
- बेहतर हो पलाजो, पैंट्स पर एक साइज बड़े ड्रेस का चुनाव कर इसे अपने हिसाब से स्टिच कराए। ऐसी ड्रेस उठने बैठने में कंफर्ट फिल कराएगी।

- घर पर पहनने वाली लोअर टीशर्ट में भी कार्टून कैरेक्टर वाली शर्ट की जगह प्लेन शर्ट पहने। लिनेन की जेब वाली पैंट्स या प्लेन लोअर पहनें।
-क्राॅप टाॅप को अवाइड करें। लो राइज की जगह मिड राइज, हाई राइज जींस पहनें।
-बोल्ड या ग्लैम लुकिंग की चाहत छोड़ दे। बाॅलीवुड एक्ट्रेेस की उन चीजों को फाॅलो करे जो आप बेहतर लगती हों। हर चीज फाॅलो करना जरूरी नहीं है। - हाथों में गोल्ड या गोल्ड प्लेटेड कड़े, चेन वाली गोल्डन सिल्वर वाॅच, या लेदर की छोटे डायल वाली वाॅच आपकी एसेसरीज में जरूर जोड़े।
- सिम्पल छोटी बैग या बड़े टोटेस, काॅटन हैंडलूम बैग्स का इस्तेमाल करें। चश्मा लगाती हों तो इससे मिलता-जुलता हैंडलूम कवर भी उपयोग लाएं।
-हैंडलूम साड़ी, कोसा, सिल्क, खादी, लिनेन के हल्के रंग, ट्राइबल प्रिंट की साड़ियां आपको आत्मविश्वासी फिल कराएंगी। इन साड़ियों के साथ स्लिवलेस ब्लाउज भी खूबसूरत एहसास देगा|
-ब्लैकमेटल्स की ज्वेलरी जो आकार में थोड़ी छोटी हो या टेराकोटा की ज्वेलरी आपके इस लुक को पूर्ण करेंगी।


- त्वचा के लिए सनस्क्रीन, बेहतर एंटी ऐजिंग क्रीम, माइश्चराइजर लगाएं।
- बढ़ती उम्र में हाथ और पैरों का ध्यान भी बहुत जरूरी है। ऐसे में पैरों में अच्छी क्वालिटी के क्रैक क्रीम लगाएं।
-पैरों की नियमित स्क्रबिंग और सफाई पर ध्यान दें ताकि एड़ियां न फटें।
-इसके अलावा मैनीक्योर-पैडीक्योर और फेशियल का सहारा भी लें।
-स्कीन के लिए ज्यादा से ज्यादा नैचुरल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।
-अच्छी फिगर आपको अच्छा फिल कराता है। इसलिए इमोशनल इटिंग को बाॅय-बाॅय कहें। - उम्र और भूख के हिसाब से खान-पान रखें। मीठा, आइली और पैकेट फूड्स की आदतों को छोड़े।
-नियमित व्यायाम करें। पैदल टहलें। पानी ज्यादा पिएं।

