न्यूज डेस्क। गर्मियों में टैनिंग होना आम बात है, लेकिन त्वचा का ख्याल न रखा जाए तो टैनिंग परेशानी का सबब बन सकती है। लंबे समय तक त्वचा के टैन होने से स्किन प्राब्लम्स बढ़ सकती है। खुजली, रैसेस और त्वचा रोग उत्पन्न हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि धूप पर निकलने से पहले अपनी त्वचा को ढकें और सनबर्न से बचने के लिए सनएक्सपर्ट लोशन का इस्तेमाल करें। लेकिन इसके बाद भी त्वचा में टैनिंग हो ही जाती है इसके लिए आपके घर के किचन के नुस्खे आपकी टैनिंग को कम करने में आपका सहायता करेंगे। तो आइए, जानें कि वह कौन सी चीज है जो आपके स्किन को टैनिंग से बचाएगी।
गर्मियों में चेहरे की टैनिंग के साथ सबसे ज्यादा इफेक्ट हाथों पर होता है। हाथों की टैनिंग दूर करने के लिए आप बेसन, हल्दी और दही का पेस्ट बनाकर लगाएं। इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें मिला लें। 20 मिनट बाद हाथ धो लें। यह मास्क टैनिंग को खत्म करेगा।
टमाटर औरें शहद का पेस्ट हाथों और चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। टमाटर जहां कालापन साफ करेगा। वहीं शहद त्वचा को नमी प्रदान करता है।
एलोवेरा जेल में नींबू का रस मिलाकर टैनिंग वाली जगह पर लगाकर 15 मिनट छोड़ दें। एलोवेरा त्वचा को ठंडक और नींबू टैनिंग को हल्का करता है।
खीरा और मुल्तानी मिट्टी का मास्क बनाकर चेहरे पर लागएं। यह भी त्वचा को ठंडक प्रदान करता है। चेहरे की चमक बढ़ाता है।
आलू और गुलाबजल के रस को अपने चेहरे पर लगाए।यह त्वचा की नैचुरल ब्लीचिंग करता है।
