एजेंसी। आंध्र प्रदेश भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने विनुकोंडा नगरपालिका के राजस्व अधिकारी और दर्सी नगरपालिका (प्रकाशम जिला) के कार्यवाहक नगर आयुक्त यादला महेश्वर राव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति (Disproportionate Assets) का मामला दर्ज किया है। मामले के तहत एसीबी ने दर्सी, नरसारावपेट और सत्तेनापल्ली में एक साथ तलाशी अभियान चलाया।
एसीबी अधिकारियों के मुताबिक, तलाशी के दौरान आरोपी के नाम पर तथा मां, पत्नी और बेटे के नाम पर पंजीकृत कई संपत्तियों का पता चला है। इनमें 09 हाउस प्लॉट, 02 रिहायशी फ्लैट और करीब 0.89 एकड़ कृषि भूमि शामिल है।
तलाशी में एसीबी को बड़ी मात्रा में चल संपत्ति भी मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बरामदगी में नकद करीब ₹2.60 लाख, बैंक बैलेंस करीब ₹55,000, सोना लगभग 729 ग्राम, चांदी लगभग 9.275 किलोग्राम, 1 कार, 3 मोटरसाइकिलें कीमती घरेलू सामान व अन्य मूल्यवान वस्तुएं।
एसीबी ने बताया कि जब्त दस्तावेजों और संपत्तियों का मूल्यांकन जारी है। जांच के दौरान संपत्तियों के स्रोत, आय-व्यय का लेखा-जोखा और खरीद-फरोख्त से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।
