नई दिल्ली (एजेंसी)। कवि कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा की शादी का आर्शीवाद समारोह 5 मार्च को दिल्ली के अशोका होटल में आयोजित किया गया। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे। देश के विभिन्न विभागों के कैबिनेट मंत्री व विभिन्न दलों के नेताओं ने भी शादी में हिस्सा लिया।
वर-वधू को आशीर्वाद देने वालों में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई केंद्रीय मंत्री शामिल रहे। इसके साथ ही दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और मध्य-प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।
इसके अलावा धर्म जगत के कई प्रसिद्ध कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, महामंडलेश्वर कैलाशानंद, साध्वी ऋतंभरा, आचार्य बालष्ण सहित अनेक धर्माचार्य और कथावाचक उपस्थित रहे।
शादी समारोह उदयपुर के लीला पैलेस में आयोजित किया गया था। जहां 3 दिवसीय इस शादी समारोह में कई नामचीन हस्तियों ने हिस्सा लिया। शादी समारोह में बाॅलीवुड के मशहूर गायकों सागर भाटिया, सोनू निगम, कैलाश खेर ने खूबसूरत प्रस्तुति दी। शादी के व्यंजन शेफ संजीव कपूर ने बनाए।
