न्यूज डेस्क। केंद्र सरकार ने कहा है कि भारत की अगली जनगणना 2027 तक दो चरणों में पूरी होगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पूछे गए सवाल पर  गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह जानकारी दीं। जनगणना का पहला चरण अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच मकान सूचीकरण और आवास गणना के लिए होगा। दूसरा चरण फरवरी 2027 में आबादी की गणना पर केंद्रित होगा। जिसकी अंतिम तिथि 1 मार्च 2027 निर्धारित की गई है। यह जनगणना डिजिटल माध्यम से की जाएगी। जनगणना में जाति की गणना भी शामिल होगी।


#Census
#jangadna

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *