take NDTV

News DesK| हरियाणा के फरीदाबाद जिले जो कि राजधानी दिल्ली से सटा हुआ है में भारी मात्रा में विस्फोटक पकड़ा गया है। 2900 किलो विस्फोटक, 20 टाइमर, वॉकी टॉकी, असॉल्ट रायफलें सहित कई अत्याधुनिक हथियार पकड़े गए हैं। जानकारी के अनुसार इसमें कश्मीर से आए डाॅक्टरों का समूह की बड़ी साजिश थी| इस केस में लखनऊ की एक डॉक्टर को भी गिरफ्तार किया गया है|

कश्मीरी डॉक्टर के किराए के घर से 360 किलो विस्फोटक और बड़ी संख्या में हथियार बरामद किया है| फरीदाबाद और जम्मू-कश्मीर पुलिस की इस कार्रवाई से एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है|8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मेडिकल प्रोफेशनल्स और मौलवी शामिल हैं|जो 20 सालों से फरीदाबाद में रह रहा है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी के कमरे से 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिला है| थाना धोज के फतेहपुर तगा गांव से 300 मीटर दूर यूनिवर्सिटी है, जहां पर आरोपी डॉक्टर नौकरी करता था|

जानकारी के अनुसार, अल फलाह यूनिवर्सिटी में कार्यरत आरोपी डॉक्टर कश्मीरी डॉक्टर मुजाहिल शकील क्षेत्र में किराया के कमरे में रहता था और वहीं पर एक यूनिवर्सिटी में फिजिशएन के तौर पर नौकरी करता था|

फरीदाबाद पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार ने कहा कि यह हरियाणा पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त अभियान है, एक आरोपी, डॉ. मुज़म्मिल, को पकड़ा गया है|  360 किलो ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया गया है, जो संभवतः अमोनियम नाइट्रेट है। यह RDX नहीं है|”

#Faridabad#BreakingNews #Faridabad #TerroristAttacks

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *