नई दिल्ली। लाल किले के गेट नंबर 1 में धमाका हुआ है। इसमें तीन गाड़ियों के क्षतिग्रस्त होने के साथ 8 लोगों के मौत होने की खबरे आ रही है। मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में काफी अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। कई लोगों के घायल होने की खबरे भी सामने आ रही हैं । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई रिक्शा में धमाका होने की खबर आ रही है। धमाका इतना तेज था कि लोगों को भूकंप झटके जैसा महसूस हुआ। नेचर आॅफ ब्लाॅस्ट के कारणों की जानकारी का अभी पता नहीं चला है। शवों को एलजीपी अस्पताल में लाया गया है। जानकारी के अनुसार अभी तक 12 लोगों के घायल होने की खबरें आ रही हैं।
#delhi #lalquila #delhiblast #breakingnews
