thand or dhundh me kaise rahe sehatmand


न्यूज डेस्क। छत्तीसगढ़ में ठंड दस्तक दे चुका है। छत्तीसगढ़ के सबसे ठंडे शहर अंबिकापुर का तापमान पिछले दिनो 10 डिग्री तक चला गया। उत्तर से आ रही हवाओं के चलते राज्य में शीत लहर बढ़ रही है। दुर्ग शहर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, पेंड्रा रोड में 13 डिग्री और रायपुर में 17.3 डिग्री रहा। जगदलपुर में सामान्य से 2 डिग्री अधिक है, जबकि बाकी जिलों में समान्य से ज्यादा ठंड बढ़ गई है।
वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में भी ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। अगले दो दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलेगी। विशेषज्ञों के अनुसार, दिसंबर तक तापमान में लगातार गिरावट रहेगी।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *