वडोदरा। वडोदरा के फेमस यूनाइटेड वे गरबा पंडाल में एक कपल अश्लील हरकत करते पाए गए। रील बनाने के लिए गरबा पंडाल पहुंचे दो युवा द्वारा चुंबन कर वीडियो डाला गया है।
वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में काफी गुस्सा छाया हुआ है कि गरबा पंडाल मां दुर्गा के आराधना की जगह है न कि अश्लील हरकत करने की। इस तरह के आसामाजिक युवाओं को गरबा पंडाल से बाहर कर देना चाहिए। युवा कपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है। वहीं हिन्दू परिषद के संगठनों में काफी रोष छाया हुआ है। यूनाइटेड वे के संचालकों द्वारा युवा का पास रद्द कर दिया गया है। हिन्दू परिषद द्वारा इस कपल को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की गई है
#Vadodara #GarbaControversy #UnitedWayGarba #Ashleelta #GujaratiCulture #Navratri2025 #ViralVideo

