New Delhi| राष्ट्रपतिद्रौपदी मुर्मु ने विजयादशमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि विजयादशमी के पावन अवसर पर, वे सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हैं।

उन्‍होंने कहा कि अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयादशमी का पर्व हमें सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। राष्‍ट्रपति ने कहा कि देश के विभिन्न भागों में रावण दहन और दुर्गा पूजा के रूप में मनाया जाने वाला यह पर्व हमारे राष्ट्रीय मूल्यों को दर्शाता है। यह पर्व हमें क्रोध और अहंकार जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों का त्याग करने तथा साहस और दृढ़ संकल्पता जैसी सकारात्मक प्रवृत्तियों को अपनाने की शिक्षा भी देता है।

राष्‍ट्रपति ने कामना की कि यह पर्व हमें एक ऐसे समाज और देश के निर्माण के लिए प्रेरित करे जहां सभी लोग न्याय, समानता और सद्भाव के विचारों से प्रेरित होकर एक साथ आगे बढ़ें।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *