नागौर। नागौर से जोधपुर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गोशाला के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बस पर हमला कर दिया गया। आरोपियों ने बस मैं बैठी महिलाओं और बच्चों पर पत्थर और ठंडों से वार किए जिससे बस की खिड़कियों के कांच टूट गए। अब यह घटना सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है।
राजस्थान के लोकतांत्रिक पार्टी के सांसद हनुमान बेनिवाल द्वारा डाले गए पोस्ट के अनुसार, इस बस में बैठी एक बुजुर्ग महिला द्वारा बस पर चाय देने की माँग की। इसी बात पर झगड़ा शुरु हो गया और विश्वस्तरीय सेवा कार्यों के लिए जानी जाने वाली कृष्ण गोशाला के कुछ असामाजिक तत्वों ने बच्चों और महिलाओं पर हमला कर दिया।
पुलिस वीडियों को संज्ञान में आगे की जांच कर रही है। हमला इतना खौफनाक था कि बच्चों और महिलाओं की इस दौरान चीख पुकार मच गई। हनुमान बेनिवाल ने दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की अपील की है।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *