नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी समय-समय पर केंद्र सरकार पर तंज कसती रहती है। आज आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वदेशी अपनाने की बात को लेकर एक्स पर पोस्ट कर तंज कसा है। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री को ही पहले स्वयं देशी वस्तुएं अपनाने की सलाह दी है।
उन्होंने एक्स पर लिखा है,
‘ प्रधान मंत्री जी, आप चाहते हैं कि जनता स्वदेशी इस्तेमाल करे।
आप खुद स्वदेशी इस्तेमाल करना शुरू कीजिए? जिस विदेशी जहाज से रोज घूमते हैं, उसे छोड़ दीजिए? सारा दिन जितने विदेशी समान इस्तेमाल करते हैं, उन्हें छोड़ दीजिए।
आप भारत में काम कर रही चार अमेरिकी कंपनियों को बंद कर दीजिए? ट्रम्प रोज भारत और भारतीयों का अपमान कर रहा है।
आप भी तो कुछ कीजिए? लोग अपने प्रधान मंत्री से एक्शन की उम्मीद रखते हैं, प्रवचन की नहीं।’
ज्ञात हो कि 21 सितंबर को पीएम मोदी ने अपने संबोधन में लोगों से विदेशी उत्पादों का बहिष्कार कर स्थानीय वस्तुओं का उपयोग करने की अपील की थी।
